समस्तीपुर: टला बड़ा रेल हादसा, दो हिस्सों में बंटी बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 2 बोगी लेकर दौड़ती रही ट्रैक पर
समस्तीपुर में बड़ा रेल हादसा होते होते बच गया। नई दिल्ली से दरभंगा जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पूसा और कर्पूरीग्राम स्टेशन के बीच दो भाग में बंट गयी। ट्रेन का इंजन दो बोगी को लेकर आगे बढ़ गया जबकि बाकी डिब्बे पीछे रह गए। यह घटना कर्पूरीग्राम और पूसा स्टेशन के बीच रेपुरा गुमटी के समीप हुई है।