गिर्वा: उदयपुर: विवाहिता की हत्या कर लटकाने का आरोप, पीड़िता की मां पहुंची एसपी के दरबार
Girwa, Udaipur | Jan 14, 2026 उदयपुर जिले के ओगणा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। पीड़िता पप्पी की मां श्रीमती जोमी बाई ने पुलिस अधीक्षक उदयपुर को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि उनकी बेटी की मारपीट कर हत्या की गई और बाद में उसे लटका दिया गया।पीड़िता की मां के अनुसार 12 नवंबर 2025 को सूचना मिलने पर परिजन गोगुन्दा अस्पताल पहुंचे, जहां मोर्चरी में शव रखा