बिलारी: बिलारी कुंदरकी क्षेत्र का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद द्वारा किया गया दौरा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बिलारी के साथ "मिशन रोड सेफ्टी" अभियान के तहत थाना बिलारी/कुन्दरकी क्षेत्रांतर्गत पड़ने वाले ब्लैक स्पॉटों का निरीक्षण किया गया तथा उक्त ब्लैक स्पॉटों पर हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु, की जा रही तैयारियों आदि के संबंध में संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।