बीना: उधना छपरा के लिए चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, बीना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी सुविधा
Bina, Sagar | Sep 17, 2025 रेलवे पी आर ओ से मेरी जानकारी अनुसार उधना छपरा स्पेशल ट्रेन रविवार को उधना से 10:00 बजे चलकर अगले दिन 23:00 बजे छपरा पहुंचेगी। यह ट्रेन 28 सितंबर से 30 नवंबर तक चलेगी। इसी प्रकार छपरा उधना स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को छपरा से 17:45 बजे चलकर तीसरे दिन यानी रविवार को 7:00 बजे उधना पहुंचेगी। जिससे बिना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को सुविधा मिलेगी।