चांदपुर: चांदपुर के बागड़पुर अलावलपुर के बीच दो बाइकों की भिड़ंत में एक सिपाही सहित दो लोग घायल
रविवार की दोपहर करीब 2:00 बजे मिली जानकारी का मुताबिक चांदपुर क्षेत्र के बागड़पुर और अलावलपुर के बीच दो बाईको की भिड़ंत हो गई जिसमें बबनपुरा पुलिस चौकी के सिपाही राहुल कुमार व धामपुर के आशियाना कॉलोनी निवासी मानीत शर्मा घायल हो गए। पुलिस चौकी इंचार्ज बबलू सिंह व शिवसेना के जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह मौके पर पहुंचे घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया।