राजगढ़: सादुलपुर में प्री मानसून की पहली झमाझम बारिश, नोरंगपुरा की जीएसएस लबालब, किसानों के चेहरे खिले, कई खेतों में भरा पानी
Rajgarh, Churu | Jun 16, 2026 सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र के शहरी व ग्रामीण इलाकों में प्री मानसून की पहली बारिश ने किसानों को बड़ी राहत दी है, इसी दौरान नोरंगपुरा गांव का जीएसएस बरसाती पानी से लबालब हो गया। मंगलवार को हुई झमाझम बरसात से कई गांवों के खेत बरसाती पानी लबालब हो गए, जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे। वहीं अच्छी बारिश के बाद किसान अब खरीफ की बुवाई की तैयारी में जुट गए हैं।