गिरिडीह: बस स्टैंड रोड स्थित रैन बसेरा में नगर निगम द्वारा संचालित उद्यमिता विकास कार्यक्रम का प्रशिक्षण हुआ समाप्त
बस स्टैंड रोड़ स्थित रैन बसेरा में नगर निगम के द्वारा संचालित उद्यमिता विकास कार्यक्रम का प्रशिक्षण बुधवार को समाप्त हो गया। अंतिम दिन 109 अभ्यर्थियों को नगर मिशन प्रबंधक सुमित कुमार घोष और सारथी सोसायटी के सचिव अमित कुमार जायसवाल के द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया। यह प्रशिक्षण सारथी सोसायटी के माध्यम से दिया गया।