पालकोट रोड स्थित सरना पूजा स्थल में सोमवार को सरना प्रार्थना सभा गुमला का बैठक हुआ। जिसमें मुख्य अतथि अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति व पिछड़ा कल्याण मंत्री चमरा लिंडा की मौजूदगी में सर्वसम्मति से जिला कमेटी का पूर्णगठन किया गया। मंत्री ने कहा कि बसंत पंचमी के दिन 23 जनवरी को सिरा सिता नाले के धार्मिक स्थल में पूजा पाठ का आयोजन किया जाएगा।