बालोद: मरकाटोला नर्सरी और टुल्लू बांध क्षेत्र में 200 सीड बॉल का छिड़काव, बारिश में उगेंगे अमलतास और गुलमोहर के पौधे
Balod, Balod | May 4, 2026 बढ़ते तापमान और घटते जंगलों के बीच पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल सामने आई है। पर्यावरण प्रेमी वीरेन्द्र सिंह ने ग्रामीणों के साथ मिलकर मरकाटोला नर्सरी और टुल्लू बांध के आसपास अमलतास और गुलमोहर के 200 सीड बॉल फेंके हैं। जो बारिश के बाद अपने आप अंकुरित होकर पौधों में बदल जाएंगे।