मंदसौर: गैस पाइप से निकली चिंगारी बनी हादसे की वजह, मंदसौर के जूस सेंटर में लगी भीषण आग
मंदसौर के एमआईटी चौराहे स्थित एक जूस एवं रेस्टोरेंट दुकान में सोमवार देर रात गैस पाइप लाइन में लीकेज होने से अचानक आग भड़क गई। हादसे के समय दुकान संचालक बालकृष्ण भाटी चाय बना रहे थे, तभी आग ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। उनके पुत्रों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।