माडा: सिंगरौली ग्राम कनहरा से गोनर्रा आते समय एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा जिसमें दबकर एक 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑटो क्रमांक यूपी64बीटी8917 का चालक कनहरा से सवारी भरकर तेज रफ्तार में गोनर्रा आ रहा था रास्ते में कतरिहार पुल के पास अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें दब कर एक 60वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई वहीं अन्य सवार यात्रियों को हाल की छोटे आई हैं वहीं घटना घटित होने के पश्चात आनन फनन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।