सहारनपुर: लाल वाला गांव में घायल लोगों से मिलना चाहती थी आरक्षण बचाओ समिति के पदाधिकारियों को किया गया हाउस अरेस्ट
समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर आरपी सिंह अंबेडकर, जिला अध्यक्ष साधुराम अंबेडकर, जिला सचिव राजेश समेत अन्य पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी सहारनपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, राज्यपाल एवं एससी-एसटी आयोग को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में देवबंद के लाल वाला गांव के पीड़ित परिवारों की सुरक्षा, दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई और जेल भेजने की मांग की गई।