हमीरपुर: पारा लदार में वृद्ध भाई- बहन की हत्या कर लूट करने वाले ₹25 हजार के इनामी अभियुक्त को मुठभेड़ के बाद किया गया गिरफ्तार
बिवांर थाना क्षेत्र के पारा लदार में फरवरी माह में वृद्ध भाई-बहन की हत्या कर नकदी और जेवरात लूटने वाले ₹25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। गोली बदमाश के दाहिने पैर में लगी है। इस हत्याकांड में शामिल रहे दो बदमाशों को पुलिस ने वारदात के कुछ दिन बाद गिरफ्तार कर लिया था।