अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तेजवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मनीष बंसल उपरोक्त एक सट्टेबाज हैं। उसके विरुद्ध थाना खुर्जा नगर पर पूर्व से 7 अभियोग पंजीकृत हैं। विगत दिनो में इसके सट्टे बाजी किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर दिनांक 23-10-2025 को थाना खुर्जा नगर पुलिस द्वारा सट्टे बाजी करते हुए गिरफ्तार किया गया, यह जानकारी सोमवार दोपहर 2 बजे दी गई।