चितरंगी: जिला कलेक्टर की मौजूदगी में कार्यक्रम जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ढोटी तालाब को किया गया निर्मल
प्रदेश के साथ ही जिले के जल स्रोतों तथा नदी,तालाब,कुओं एवं अन्य जल स्रोतों के संरक्षण एवं उनके पुनर्जीवन के लिए विशेष अभियान नमामि गंगे-सदानीरा अभियान 5 जून से 16 जून तक चलाया जाएगा जिसके तहत आज जिला कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला के मौजूदगी में नगर निगम सिंगरौली की टीम एवं जिला कलेक्टर ने मिलकर ढोटी तालाब को निर्मल किया।