सिंगरौली: राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिलीप जायसवाल का जिले में हुआ आगमन, भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
सिंगरौली जिले में एकदिवसीय दौरे पर आए राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग दिलीप जायसवाल का भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान मीडिया कर्मियों के द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब देते हुए राज्य मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि बीते दिनों रीवा में इवेंस्टर मीट हुआ था और जल्द ही कई जिलों कई उद्योग स्थापित होंगे।