सिंगरौली: केंद्रीय विद्यालय जयंत कोयलरी में बाल दिवस पर बाल मेले का शानदार आयोजन
14 नवंबर 2024 को चाचा नेहरू के स्मरण में केंद्रीय विद्यालय जयंत कोयलरी में बाल दिवस के उपलक्ष्य में बाल मेला का आयोजन किया गया । बाल दिवस का शुभारंभ सुबह की प्रार्थना सभा में पंडित जवाहरलाल नेहरू के तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गई । माल्यार्पण के पश्चात कनक द्विवेदी कक्षा आठवीं की छात्रा द्वारा बच्चों के समक्ष एक सुंदर सी कविता प्रस्तुत की गई।