सिंगरौली: मायाराम महाविद्यालय में जिला स्तरीय पुरुष वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन, मायाराम महाविद्यालय विजेता
मायाराम महाविद्यालय में मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता पुरुष वर्ग का आयोजन किया गया। आयोजन में सिंगरौली एंव सीधी जिले की कुल 8 टीमों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मायाराम महाविद्यालय एवं शा. अग्रणी महाविद्यालय बैढ़न के मध्य खेला गया जिसमें मायाराम महाविद्यालय मेढ़ौली 2-0 से टीम विजेता रही।