जमवारामगढ़: ताला उपखंड में 1₹ में सादगीपूर्ण विवाह ने बनाया चर्चा का विषय, पेश की समाज के सामने एक मिसाल
Jamwaramgarh, Jaipur | Apr 28, 2026
ताला उपखंड क्षेत्र में 1 अनोखा और प्रेरणादायक विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है रायसर के चैनपुरा निवासी सरकारी स्कूल शिक्षक पूरणमल बुनकर ने ललिता दुहारिया निवासी डेरा बामनवास से 1₹ में सादगी पूर्ण विवाह कर समाज के सामने एक मिसाल पेश की है आज के दौर में जहां शादियों में लाखों ₹खर्च किए जाते हैं वही शिक्षक पूरणमल ने 1₹में विवाह कर सबको एक प्रेरणादायक संदेश दिया।