बिहार चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद पोहरी नगर में मंडल अध्यक्ष आशुतोष जैमिनी व पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार रात 10 बजे रंग-बिरंगी आतिशबाजी और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर जीत का जश्न मनाया। मडंल अध्यक्ष ने इस जीत को बिहार की जनता द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन पर पुनः विश्वास की मुहर बताया।