धार: मांडू के प्राचीन चतुर्भुज श्री राम मंदिर के महामंडलेश्वर डॉ. नरसिंहदास महाराज का जन्मोत्सव मनाया गया
Dhar, Dhar | Jun 22, 2025 धार जिले के मांडू के प्राचीन चतुर्भुज श्री राम मंदिर के महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर डॉक्टर नरसिंह दास महाराज का 50वां जन्मोत्सव मंदिर परिसर में मनाया गया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्रि ठाकुर, मांडु नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जयराम गावर सहित अनेक राज्यो से गुरुभक्त शामिल हुए।