मसौढ़ी: बीएसएफ जवान पर जानलेवा हमला, सिर पर दर्जनों टांके; सोने की चेन और नकदी लूटने का आरोप
Masaurhi, Patna | Jun 30, 2026 30 जून 2026 मसौढ़ी के खरौना गांव में छह लोगों पर मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, थाना में प्राथमिकी दर्ज मसौढ़ी थाना क्षेत्र के खरौना गांव में बीएसएफ के एक जवान पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके सिर और आंख के नीचे गहरे जख्म आए हैं। पीड़ित पक्ष ने छह लोगों के विरुद्ध मारपीट, लूटपाट औ