कटिहार: शहर में छोटे पंडाल में बिठाई गई मां दुर्गा की प्रतिमा का किया गया विसर्जन, नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाई
दुर्गा पूजा को लेकर एक दर्जन से अधिक क्लब व कमेटियों के द्वारा पंडाल का निर्माण कर दुर्गा मां की पूजा अर्चना की गई। रविवार की शाम 4 बजे शहर में छोटे पंडाल बनाए पूजा कमेटी के द्वारा प्रतिमा का विसर्जन किया गया। जबकि बड़े पूजा पंडाल का आज विसर्जन नहीं किया गया है। उनका विसर्जन सोमवार को किया जाएगा।