बदनावर: ग्राम ग्वालरुंडी में,भागवत कथा का हुआ समापन,आचार्य श्री शर्मा ने कहा, युवा पीढ़ी को, धार्मिक संस्कार सिखाना चाहिए।
Badnawar, Dhar | Sep 8, 2024 बदनावर तहसील के ग्राम ग्वालरुंडी में, सप्तदिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का समापन धूमधाम से किया गया। कथा के समापन पर नगर में धूमधाम से डीजे के साथ शौभायात्रा निकाली गई। कथा आचार्य पंडित श्री कैलाशचंद्र शर्मा के मुखारविंद से आयोजित की गई।श्री शर्मा ने कहा कि आजकल की युवा पीढ़ी मोबाइल में व्यस्त हो गई है। हमारे बच्चो को हमे धार्मिक संस्कार देना चाहिए।