डिबाई: डिबाई विधायक सीपी सिंह लोधी ने दर्जनों क्षेत्रीय लोगों के साथ अयोध्या पहुंचकर किए भगवान श्री राम के दर्शन
डिबाई विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने विधायक सीपी सिंह लोधी के साथ अयोध्या पहुंचकर भगवान श्री राम के दर्शन किए हैं। विधायक सीपी सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ बस द्वारा भगवान श्री राम के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे। जहां श्री राम मंदिर में भक्तों ने जय श्री राम के नारे लगाए हैं।