डिबाई: डिबाई के नेशनल हाईवे 509 को गड्डा मुक्त कराने के लिए किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने SDM दीपक कुमार को दिया ज्ञापन
सोमवार को डिबाई तहसील पहुंचे किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने एसडीएम दीपक कुमार को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में नेशनल हाईवे 509 को गड्डा मुक्त करने की मांग की है। हाईवे पर जगह-जगह गड्डे हो जाने के कारण हादसे हो रहे हैं। जल्द ही हाईवे को गड्डा मुक्त नहीं कराया तो आंदोलन की चेतावनी भी दी है।