हैदरगढ़: हैदरगढ़ क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में दो घायल, एक को ट्रामा सेंटर रेफर, इलाज के दौरान हुई मौत
हैदरगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार व सोमवार की मध्यरात्रि करीब 1 बजे एक निजी बस का टायर पंचर होने के बाद उसके पास खड़े दो यात्रियों को तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक यात्री की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार, यह घटना पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 45 पर हुई।