पीलीबंगा: गोलूवाला पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई करते हुए 3 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन चिट्ठा सहित एक आरोपी गिरफ्तार
गोलूवाला पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई करते हुए 3 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि लाल बहादुर चंद्र उप निरीक्षक ने मय टीम बालाजी ईंट भट्ठे के सामने कैंचिया से आरोपी दीपक को 3 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन चिट्ठा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।