खरगोन के जैतापुर में 24 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। रविवार को पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और उन्हीं के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल डॉक्टर की पोस्टमार्टम (PM) रिपोर्ट का इंतजार है।