इमामगंज: सोहैल थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार
Imamganj, Gaya | Nov 19, 2025 सोहैल थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बुधवार की शाम 6 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में पुलिस ने मामला दर्ज होने के बाद से फरार चल रहे आरोपी अशोक कुमार एवं संतोष कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।