लांजी: मिरिया में महिलाओं ने रोकी शराब माफियाओं की गाड़ी, 14 पेटी शराब जब्त
बहेला थाना क्षेत्र के मिरिया टेकेपार गांव में ग्रामीण महिलाओं ने शराब से भरे एक वाहन को रोककर पुलिस के हवाले कर दिया। वाहन से करीब 12 से 14 पेटी देशी व अंग्रेजी शराब और एक रजिस्टर बरामद हुआ, जिसमें कथित शराब कारोबारियों के नाम व मोबाइल नंबर दर्ज बताए जा रहे हैं। वाहन का नंबर छत्तीसगढ़ का है, जबकि चालक और उसका साथी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने