नौगांव में शादी समारोह से लौट रहे चार लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। ओरछा थाना क्षेत्र के धमोरा गांव के पास स्पीड ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर उछल गई, जिससे बाइक सवार चारों लोग घायल हो गए।घायलों में सुनील पिता बाबू अहिरवार (40 वर्ष) निवासी पठापुर थाना ओरछा रोड को गंभीर चोटें आई हैं।वही यह घटना आज 22 जून शाम करीब 7:00 बजे की बताई जा रही है।