बेगूसराय: बगरस चौक के पास डायल-112 की पुलिस ने एक अपराधी को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद
बखरी थाना क्षेत्र के बगरस चौक के पास डायल-112 की पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने दी. उन्होंने बताया कि डायल-112 अपने क्षेत्र में भ्रमणशील थी. इसी दौरान एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति समसा की तरफ से बगरस चौक आ रहा था.