बेगूसराय: बेगूसराय पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 24 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
बेगूसराय पुलिस में पिछले 24 घंटे में कुल 24 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि बेगूसराय पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. उन्होंने कहा कि बेगूसराय में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की पहली प्राथमिकता है.