धौलपुर: नगर परिषद धौलपुर ने राजाखेड़ा बाईपास पर चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
शहर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को राजाखेड़ा बाईपास रोड पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। यह अभियान उन लोगों के खिलाफ था जिन्होंने नालों पर अतिक्रमण कर रखा था या फिर अपने प्रतिष्ठानों को निर्धारित सीमा से अधिक बढ़ाकर सड़क किनारे लगा दिया था, जिससे यातायात जाम की समस्