चितरपुर: रजरप्पा में मां छिन्नमस्तिका मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, भव्य सजावट भी बनी आकर्षण
शारदीय नवरात्र पर रजरप्पा के मां छिन्नमस्तिका मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से आए श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन करके उत्साह और भक्ति से पूजा-अर्चना की। मंदिर में फूलों से सजावट का खास आकर्षण देखने को मिला। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।