बेमेतरा: नवरात्रि पर्व पर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख़्ती, होटल सहित विभिन्न खाद्य सामग्री दुकानों में औचक निरीक्षण जारी
नवरात्रि त्यौहार को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार व अनुविभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला बेमेतरा द्वारा जिलेभर के होटल, ढाबा, किराना, डेयरी व मिठाई दुकानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल 11 नमूने संकलित किए गए।