बिसाऊ कस्बे में थानाधिकारी महेंद्र सिंह ओला के नेतृत्व में बाईपास से लेकर बाजार व शितला चौक तक पैदल मार्च निकाला गया। जयपुर पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर निकाले गए पैदल मार्च में थानाधिकारी व जवानों ने व्यापारियों से बाजारों में दुकानों के आगे सड़क पर रखे सामान को अंदर रखने की समझाइश की।