शाहबाद: आंधी, तेज बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की सौर ऊर्जा प्लेटें हुईं क्षतिग्रस्त
Shahbad, Baran | Apr 5, 2026 जानकारी रविवार शाम 4 बजे मिली शाहबाद तहसील क्षेत्र में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को काफी नुकसान हुआ। अचानक बदले मौसम के कारण कई स्थानों पर खेतों में लगी सौर ऊर्जा प्लेटें क्षतिग्रस्त हो गईं। तेज हवा के चलते प्लेटों के स्टैंड मुड़ गए और कांच भी टूट गए। किसानों ने बताया कि सौर ऊर्जा संयंत्रों को काफी नुकसान पहुंचा है।