उधवा: बाबूटोला के पास बाइक से गिरकर एक किशोर हुआ घायल
उधवा-राजमहल फोरलेन मुख्य मार्ग पर बाबूटोला के पास शुक्रवार को पूर्वाह्न करीब 12 बजे अनियंत्रित होकर बाइक से गिरकर एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार घायल रमजान शेख (15) वर्ष है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचकर घायल किशोर को इलाज हेतु अनुमंडल अस्पताल राजमहल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया।