बरियारपुर: साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन 6 मामले में से 4 मामले का निष्पादन
शनिवार को सदर अंचल कार्यालय में प्रभारी राजस्व अधिकारी के अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। वहीं उन्होंने बताया कि आज के जनता दरबार में विभिन्न थाने से 6 नए मामले आए जिसमें से चार मामले का निष्पादन कर दिया गया। दो मामले में नोटिस दिया गया है अगले आदेश में इसका निष्पादन किया जाएगा। मौके पर विभिन्न थाना के थाना प्रतिनिधि उपस्थित रहे।