छीपाबड़ोद: छीपाबडौद की लहुसन मंडी में 10,847 कट्टी की हुई आवक दर्ज
छीपाबड़ौद के हरनावदा जागीर लहसुन मंडी में शुक्रवार को ऊटी लहसुन के भावों में तेजी दर्ज की गई। अच्छी गुणवत्ता वाले 'फुल गोला' ऊटी लहसुन 20 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक बिके। मंडी में कुल 10,847 कट्टी (लगभग 4,339 क्विंटल) लहसुन की आवक हुई। मंडी में बेस्ट क्वालिटी और 'फुल गोला' ऊटी लहसुन 12,915 रुपए से 18,500 रुपए तक और अधिकतम 20,000 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर