पनागर: पनागर में किसान संगठनों का प्रदर्शन, ट्रैक्टर ट्राली से तहसीली का घेराव करने पर 5 km का लगा जाम
पनागर में बुधवार दोपहर 1 बजे किसानों ने ट्रे्क्टर रैली निकाली, जिससे पांच किलोमीटर तक लंबा जाम लगा रहा। किसानों ने तहसील कार्यालय का घेराव किया। जहा किसानों ने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर प्रशासन को ललकारा है। किसानों की दलील थी कि उनके साथ अन्याय हो रहा है। वे नए युग के किसान हैं, लेकिन उन्हें पुरानी सुविधाएं दी जा रही है। इससे वे पिछड़ते जा रहे हैं।