पिंड्रा: वाराणसी में तीन दिवसीय पिंडरा महोत्सव का आगाज, पहले दिन रहा फीका, भोजपुरी गानों से महोत्सव हुआ सराबोर
वाराणसी के पिंडरा नेशनल इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय पिंडरा महोत्सव का आगाज शुक्रवार को हुआ। इस मौके पर मनोज तिवारी, पवन सिंह सहित बीजेपी के कई कद्दावर नेता शामिल हुए। बेहद ही शानदार आगाज के बाद भी कार्यक्रम उस समय फीका रहा जा कॉलेज की अधिकतर कुर्सियां दर्शकों से खाली रही। इस महोत्सव का शुभारंभ पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किया।