बिहिया: बिहिया पुलिस ने बाईक के साथ शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार
Behea, Bhojpur | Aug 14, 2024 बिहिया पुलिस ने शराब को लेकर चेकिंग के दौरान शराब के साथ दो धंधेबाजो को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बिहियाथानाध्यक्ष राजेश मालाकार और पीएसआई पूजा कुमारी ने गश्ती के दौरान 60 लीटर शराब और एक बाईक के साथ शाहपुर थाना क्षेत्र के रूदनगर निवासी और आनर निवासी को गिरफ्तार किया है।बिहिया थाने की पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।