बिहिया: कटेया गांव में बेरहमी से पीट-पीटकर पत्नी की पति ने की हत्या
घटना को अंजाम देने के बाद पति हुआ फरार
Behea, Bhojpur | Aug 14, 2024 बेरहमी से पीट-पीटकर पत्नी की पति ने की हत्या घटना को अंजाम देने के बाद पति हुआ फरार बिहिया. बिहिया थाना क्षेत्र के कटेया गांव में मंगलवार की सुबह पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद पति मौके से फरार हो गया. मृतक महिला का नाम गौरी देवी (29 वर्ष) है जो कि कटेया गांव निवासी संतोष प्रसाद उर्फ भिखारी की पत्नी थी ।