बिहिया: बांधा गांव के समीप से पुलिस ने छापेमारी कर स्कूटी पर लदी देशी शराब जब्त, धंधेबाज फरार
Behea, Bhojpur | Aug 14, 2024 बिहिया. बिहिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की शाम थाना क्षेत्र के बांधा गांव के समीप छापेमारी कर स्कूटी पर लदी 70 लीटर देशी शराब बरामद किया. हालांकि इस दौरान पुलिस की भनक पाकर धंधबाज मौके से फरार होने में सफल हो गये. थानाध्यक्ष राजेश मालाकार ने बताया कि जब्त किये गये स्कूटी के मालिक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है