जबलपुर: विक्टोरिया अस्पताल की ऐतिहासिक बिल्डिंग 'असुरक्षित', मरीजों को किया गया शिफ्ट
जबलपुर के प्रतिष्ठित विक्टोरिया जिला अस्पताल की पुरानी हेरिटेज बिल्डिंग पर अब खतरा मंडराने लगा है। बीते दिनों हुई भारी बारिश और अस्पताल परिसर में ही चल रहे नए निर्माण कार्यों के कारण इस ऐतिहासिक इमारत की नींव और ढांचे पर गहरा असर पड़ा है। लोक निर्माण विभाग (PWD) की हालिया जांच रिपोर्ट ने प्रशासन की चिंताएं बढ़ा दी हैं, जिसमें स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि इमारत