बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में DM ने लगाया जनता दरबार, 23 फरियादियों की सुनी फरियाद
कार्यालय कक्ष में DM श्रीकांत शास्त्री ने जनता दरबार का आयोजन सोमवार की दोपहर 3:00 किया. इस दौरान कुल 23 फरियादियों की फरियाद सुनी. एक-एक फरियादियों की फरियाद सुनते हुए संबंधित पदाधिकारी को मामलों के निष्पादन के लिए निर्देशित किया. जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, दाखिल खारिज, अतिक्रमण, राजस्व के मामले शामिल थे.