रविवार को साहू समाज के बस्तर जिला इकाई का चुनाव संपन्न हुआ । चुनाव प्रक्रिया को पूरा करवाने छत्तीसगढ़ साहू समाज की ओर से मोती साहू पर्यवेक्षक के रूप में जगदलपुर पहुंचे थे। चुनाव में हरी साहू दोबारा बस्तर जिला साहू समाज के अध्यक्ष चुने गए ।वहीं उपाध्यक्ष के रूप में भारती साहू निर्वाचित हुई। हरी साहू ने समाज के लिए उत्थान के लिए कार्य करने की बात कही।